अवयवी कणों की संख्या
एकक कोष्ठिका से सम्बंधित अवयवी कण की संख्या ज्ञात करना (आद्य,फलक,काय,अन्त्य)
- सरल या आद्य एकक कोष्ठिका(Simple or primitive unit cell)
इस एकक कोष्ठिका में अवयवी कण सिर्फ कोनो पर ही होते है कोनो का प्रत्येक कण आठ एकक कोष्ठिकाओं के मध्य सहभाजित रहता है lअतः एक एकक कोष्ठिका से सम्बंधित भाग 1/8 होगा lएकक कोष्ठिका के एक कोने पर उपस्थित परमाणु = 1/8 परमाणु8 कोनो पर उपस्थित परमाणु =1/8 × 8 =1 परमाणु
- काय केंद्रित एकक कोष्ठिका (Body centered unit cell)
इस एकक कोष्ठिका के आठ कोनो पर उपस्थित परमाणु = 1/8 × 8 =1 परमाणुएक परमाणु केंद्र में है जो सिर्फ इसी कोष्ठिका से सम्बंधित होगा = 1+1 = 2 परमाणु
- फलक केंद्रित एकक कोष्ठिका (Face centered unit cell)
इस सरंचना में एकक कोष्ठिका के कोनो पर उपस्थित कुल परमाणु = 1/8 × 8 =1 परमाणुप्रत्येक फलक के केंद्र में उपस्थित परमाणु दो एकक कोष्ठिकाओ के मध्य सहभाजित रहेगा lअतः एक फलक के केंद्र में उपस्थित परमाणु का एक एकक कोष्ठिका से सम्बंधित भाग = 1/2 परमाणु
इसलिए 6 फलको के केंद्र में उपस्थित परमाणुओं का एकक कोष्ठिका से सम्बंधित भाग = 1/2 × 6 =3 परमाणु
कुल परमाणु = 1+ 3 = 4 परमाणु
- अन्त्य केंद्रित एकक कोष्ठिका (End centered unit cell)
कोनो पर उपस्थित कुल परमाणु = 1/8 × 8 =1 परमाणुदो फलको पर उपस्थित कुल परमाणु = 1/2 × 2 =1 परमाणुकुल परमाणु = 1+1 = 2 परमाणु
अवयवी कणों की संख्या
2 Comments